बरपाली संवाददाता – मोहन वैष्णव
राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ बड़ी संख्या में शामिल होंगे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
बरपाली। भारतीय जनता पार्टी बरपाली मंडल द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 11 अगस्त 2026, मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे बरपाली में आयोजित होगी।
तिरंगा यात्रा का प्रारंभिक स्थल ओवर ब्रिज के नीचे, बरपाली निर्धारित किया गया है। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर सहभागी होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक श्री मनोज झा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत करतला हैं, जबकि कार्यक्रम प्रभारी श्री मयूर पारिक, जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ, कोरबा हैं। कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साहू (राजू) करेंगे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री श्री सुख सिंह एवं श्री मगर चंद कश्यप सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा बरपाली मंडल ने समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 11 अगस्त 2026, मंगलवार
समय: दोपहर 3:00 बजे
स्थान: ओवर ब्रिज के नीचे, बरपाली







