Home चर्चा में नेशनल कराते प्रतियोगिता का आयोजन हुगली में, बिलासपुर की इच्छा नेताम ने...

नेशनल कराते प्रतियोगिता का आयोजन हुगली में, बिलासपुर की इच्छा नेताम ने जीता कांस्य पदक।

8
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7,8 एवं 9 अगस्त को चिन्सुरह हुगली (पश्चिम बंगाल) में कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया (KAI )के तत्वाधान में कराया गया ।जिसमें देशभर के सभी राज्यों से 3000 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने प्रतिभा का परिचय दिया । इसमें छत्तीसगढ़ राज्य से भी 52 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपना दम दिखाया। इन खिलाड़ियों के साथ बिलासपुर के तीन निर्णायक (रेफरी) अशोक वर्मा, प्रतीक सोनी एवं ठाकुर कर्ण सिंह ने भी इस खेल में ऑफिशियल का कार्य किया ।जिसके लिए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 11 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया जिसमें एक स्वर्ण पदक तीन रजत पदक एवं सात कांस्य पदक शामिल है। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को कराते एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री सुशील चंद्र जी एवं कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया( KAI )के कोषाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के महासचिव श्री अविनाश शेट्टी जी ने अपनी शुभकामनाएं दी है ।बिलासपुर की इच्छा नेताम ने बालिका वर्ग 17 वर्ष आयु कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर बिलासपुर शहर का नाम रोशन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य श्री रविंद्र सिंह जी ने इच्छा नेताम को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया एवं बधाई दी ।इस उपलक्ष में बिलासपुर कराटे एकेडमी के अध्यक्ष ठाकुर कर्ण सिंह सचिव शिवानी बुधौलिया प्रशांत पांडे जी संगीत मोइत्रा, बबलू केसरवानी,पूनम चंद कौशिक,सिमरन सिंह अरोरा राज चौहानआदि शामिल रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here