Home मुख्य ख़बरें लाल किला ब्लास्ट के पीछे AQIS! UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, बांग्लादेश...

लाल किला ब्लास्ट के पीछे AQIS! UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, बांग्लादेश में भी सेल बनाने की कोशिश

11
0
New Delhi: Charred remains of vehicles at a cordoned off area following a blast that occurred near Red Fort Metro Station on Monday, killing at least nine people and gutting several vehicles, in New Delhi, Tuesday, Nov. 11, 2025. (PTI Photo)(PTI11_11_2025_000102B)

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट-2025 केस में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली लाल किला के पास हमला आंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अल-कायदा (al-Qaeda) ने कराया था। संयुक्त राष्ट्र (UN) की ताजा रिपोर्ट में यह बड़ा दावा किया गया है।यूएन ने इस आतंकी हमले के लिए ‘अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ (AQIS) को जिम्मेदार ठहराया है।

यूएन रिपोर्ट में दिल्ली के लाल किले पर नवंबर 2025 में हुए हमले के लिए आधिकारिक तौर पर AQIS को जिम्मेदार ठहराया गया। इस बात को लेकर भी चिंता जताई गई कि AQIS बांग्लादेश में भी अपने सेल्स बनाने की कोशिश में लगा हुआ है।

बता दें कि ‘अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ (AQIS) एक बिखरे हुए ग्रुप से बदलकर एक क्षेत्रीय आतंकवादी संगठन के रूप में खड़ा होने की कोशिश कर रहा है। इसने बहुत तेजी से लॉजिस्टिक्स और वित्तीय नेटवर्क स्थापित किए हैं। साथ ही बड़े ग्रुप की जगह विकेंद्रीकरण पर ध्यान दिया और छोटे और बिखरे हुए सेल्स यानी समूहों के रूप में काम कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here