Home चर्चा में “जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर पुलिस का प्रहार जारी” – सिहावा पुलिस...

“जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर पुलिस का प्रहार जारी” – सिहावा पुलिस ने 02 प्रकरणों में 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार

21
0

खिलेश साहू –

– “सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना पड़ा महंगा” – ‘काटपत्ती’ खेलते 10 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए, 6,730/- नगद एवं ताश की 52 पत्ती जब्त

– “अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” – एसपी धमतरी के निर्देश पर लगातार जारी है सघन कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस ने दिनांक 12.08.2026 को सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर “काटपत्ती” जुआ खेल रहे कुल 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ निवारण अधिनियम 2022 के तहत 02 प्रकरण दर्ज किए हैं।

 प्रकरण क्रमांक 01 – अप.क्र. 62/26
धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ निवारण अधिनियम 2022
ग्राम सेमरा गौठान के अंदर स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे आरोपी छन्नू लाल साहू (39 वर्ष) एवं वेद कुमार नेताम (26 वर्ष) को पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
जप्ती: 530/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश।
जुआरियों का नाम:
(01). छन्नू लाल साहू पिता लिलाम्बर साहू, उम्र 39 वर्ष
(02) वेद कुमार नेताम पिता स्व. स्वरूप राम नेताम, उम्र 26 वर्ष दोनों साकिन – ग्राम सेमरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी

 प्रकरण क्रमांक 02 – अप.क्र. 64/26
धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ निवारण अधिनियम 2022
ग्राम रतावा गौरा चौक, स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे 08 आरोपियों – सोनसाय नेताम, जीतेन्द्र कुमार नेताम, सिवन नेताम, केशव नेताम, सोनऊ राम नेताम, गुलाब सिंह ठाकुर, महेश पल्ली एवं लीलेश्वर पवार – को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जप्ती: 6,200/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश।

जुआरियों का नाम: 08 आरोपीगण
(01) सोनसाय नेताम पिता मानसिंह नेताम, उम्र 27 वर्ष
(02) जीतेन्द्र कुमार नेताम पिता स्व. रामसिंह, उम्र 34 वर्ष
(03) सिवन नेताम पिता मानसिंह, उम्र 35 वर्ष
(04) केशव नेताम पिता स्व. सोहन सिंह, उम्र 35 वर्ष
(05) सोनऊ राम नेताम पिता जिलाराम, उम्र 30 वर्ष
(06) गुलाब सिंह ठाकुर पिता स्व. कोमल सिंह, उम्र 62 वर्ष
(07) महेश पल्ली पिता श्री राम पल्ली, उम्र 62 वर्ष
(08) लीलेश्वर पवार पिता दयाशंकर, उम्र 62 वर्ष
सभी साकिन – थाना सिहावा, जिला धमतरी

 कुल कार्यवाही
दोनों प्रकरणों में कुल 10 जुआरियों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से 6,730/- नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई है।
दोनों प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश – जुआ-सट्टा एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here