Home चर्चा में केदमा में मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया महतारी सदन का भूमि पूजन

केदमा में मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया महतारी सदन का भूमि पूजन

1
0

बृजेश चतुर्वेदी -उदयपुर/केदमा। राजेश अग्रवाल ने किया महिला सदन का भूमि पूजन- प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल गुरुवार को विकासखंड उदयपुर अंतर्गत ग्राम केदमा पहुंचे, जहां उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों के लिए बनने वाले महतारी सदन का विधिवत भूमि पूजन किया। दोपहर लगभग 1 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

महतारी सदन राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक गतिविधियों का एक सशक्त केंद्र विकसित करना है। इस भवन का उपयोग स्व-सहायता समूहों की बैठक, प्रशिक्षण कार्यक्रम, महिला जागरूकता अभियान, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों तथा सामुदायिक आयोजनों के लिए किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को संगठित होकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद सदस्य नागेश्वरी पैकरा, सरपंच कृतिका सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, अखंड विधायक सिंह, बुध मोहन सिंह, मूलचंद अग्रवाल,बृजेश चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल, महेश्वर, दीना यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। महतारी सदन बनने से महिलाओं को एक स्थायी मंच मिलेगा, जहां वे सामाजिक, आर्थिक और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों का संचालन कर सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मंत्री का स्वागत किया और महतारी सदन निर्माण को गांव के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here