Home चर्चा में इंजी. रवि पाण्डेय ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इंजी. रवि पाण्डेय ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

7
0

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।

उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here