नवागढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना प्रभारी मणीकांत पाण्डेय एवं समस्त थाना स्टाफ, नवागढ़ ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाने की अपील की।
थाना प्रभारी मणीकांत पाण्डेय एवं समस्त थाना स्टाफ ने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳







