पामगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर थाना प्रभारी सावन सारथी एवं समस्त थाना स्टाफ, पामगढ़ ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को आपसी भाईचारे, शांति और उत्साह के साथ मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
थाना प्रभारी सावन सारथी एवं समस्त थाना स्टाफ ने सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जय हिंद! 🇮🇳







