बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत दातरम, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ की ओर से समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
ग्राम पंचायत की ओर से कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में सरपंच, सचिव, उपसरपंच, पंच एवं रोजगार सहायक के साथ-साथ प्रत्येक ग्रामवासी की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग और जनभागीदारी से गांव में विकास की नई दिशा तय की जा सकती है।
ग्राम पंचायत की ओर से सभी ग्रामीणों से स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और गांव को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की गई।
उन्होंने कहा कि “एकजुट ग्राम, सशक्त ग्राम और विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दातास की ओर से सभी ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!







