Home चर्चा में सूरजपुर के जवानों ने परेड में तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश...

सूरजपुर के जवानों ने परेड में तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का मान

9
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
सूरजपुर/चांपा। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस परेड वर्ष 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष वर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सूरजपुर के प्लाटून कमांडर श्री कन्हैया लाल एवं प्लाटून कमांडर श्री पुष्पेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में टुकड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के करकमलों द्वारा दोनों अधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
यह पूरे जिले एवं प्रदेश के लिए गौरव की बात है। चांपा निवासी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल के सुपुत्र प्लाटून कमांडर श्री पुष्पेंद्र जायसवाल ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्षेत्रवासियों ने दोनों अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here