Home कोरबा महिला पार्षद के पति-परिजनों पर “पार्षद प्रतिनिधि” बनकर कार्य करने का आरोप,...

महिला पार्षद के पति-परिजनों पर “पार्षद प्रतिनिधि” बनकर कार्य करने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई जांच की गुहार

10
0

कोरबा/बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत नराईबोध, वार्ड क्रमांक 29 के ग्रामीणों ने निर्वाचित महिला पार्षद के पति एवं अन्य परिजनों द्वारा कथित रूप से “पार्षद प्रतिनिधि” के रूप में कार्य किए जाने को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि महिला पार्षद के निर्वाचित होने के बाद उनके पति एवं अन्य परिजन वार्ड में पार्षद प्रतिनिधि के तौर पर सक्रिय होकर विभिन्न कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के अधिकार एवं दायित्व नियमानुसार निर्धारित हैं। ऐसे में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पार्षद प्रतिनिधि के नाम पर कार्य किया जाना उचित है या नहीं, इसकी प्रशासनिक स्तर पर जांच आवश्यक है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों से जानकारी प्राप्त करने, शिकायत की जांच कराने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। अब इस शिकायत पर जिला प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here