आरंग संवाददाता – सोमन साहू
कुकरा में श्रावणी महोत्सव के अवसर पर माह के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को प्रभात फेरी समिति व समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम वर्ष एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें पार्थिव शिवलिंग की पूजा अर्चना जल अभिषेक दुग्ध अभिषेक एवं विसर्जन का आयोजन रखा गया है और संध्या 5:00 सेआरंग के प्रसिद्ध भजन गायक पंडित श्री सत्यम दीवान जी का सत्संग -सुधा का आयोजन रखा गया है आयोजक परिवार ने श्रद्धालु भक्तगणों से भक्ति सत्संग महोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया है







