Home चर्चा में सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी...

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव

8
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिला सक्ती, 23 अगस्त 2026/ सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले आईएएस अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो को उनके स्थानांतरण पर आज रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व, संवेदनशीलता और जनहितैषी कार्यशैली की सराहना की। विदाई समारोह भावनात्मक और आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर श्री तोपनो के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ तथा जिला अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान किया गया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और टीम भावना को बढ़ावा देते हुए जिले के विकास को नई दिशा प्रदान की है।

अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर श्री तोपनो ने सदैव सहज, सरल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। उनके मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति मिली और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुद्रढ़ एवं प्रभावी बनी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने सक्ती जिले में मिले सहयोग, स्नेह और विश्वास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले की प्रगति और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के पीछे पूरी टीम का सामूहिक प्रयास और समर्पण होता है। उन्होंने सक्ती में बिताए अपने कार्यकाल को अत्यंत यादगार बताते हुए कहा कि यहां प्राप्त अनुभव और आत्मीयता को वे सदैव अपने दिल और दिमाग मे याद रखेंगे।

समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस श्री अमृत विकास तोपनो को सक्ती कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर मुंगेली जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन को सक्ती जिले की नई कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में श्री तोपनो के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here