Home चर्चा में विकसित भारत की नींव हैं बेटियां: घुंचापाली कला व बकमा में 64...

विकसित भारत की नींव हैं बेटियां: घुंचापाली कला व बकमा में 64 छात्राओं को बंटी साइकिल, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

11
0
(महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान)
महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम घुंचापाली कला एवं बकमा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कुल 64 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने घुंचापाली कला में 25 और बकमा में 39 छात्राओं को साइकिल प्रदान की। बकमा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच लिलेश्वर बल्ला साहू ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण अंचल की बेटियों के आवागमन को सुगम बनाकर उनकी शिक्षा की निरंतरता को मजबूती दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता सबसे अहम कड़ी है।
साइकिल वितरण के पश्चात अतिथियों और ग्रामीणों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य मधुलिका चंद्राकर, सरपंच देव बरिहा, सरपंच अंजोर सिंह ठाकुर (भालूचुआ), सरपंच नरेंद्र ठाकुर (जूनवानी खुर्द), उपसरपंच कमल नारायण साहू, मिलन कुमार साहू, भुनेश्वर पटेल, हृदय राम साहू, पुरन शबर, ओमप्रकाश ध्रुव, गिरीश हिन्दुस्तानी, अशोक चक्रधारी, ज्ञान सिंह चक्रधारी, नेतराम साहू, वरिष्ठ पत्रकार ललित सोनी, प्रखर चंद्राकर, प्राचार्य खेदू राम चंद्राकर सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here