Home चर्चा में सावन के अंतिम सोमवार पर बोल बम के जयघोष से गूंजा कोमाखान,...

सावन के अंतिम सोमवार पर बोल बम के जयघोष से गूंजा कोमाखान, 5 किमी पदयात्रा कर महादेवा धाम पहुंचे श्रद्धालु

13
0
(महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान)
कोमाखान (महासमुंद)। सावन मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर कोमाखान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। महादेवा कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में नगर स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर से बोल बम महादेव धाम, कसेकेरा तक निकली इस पावन यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर श्रद्धालुओं के साथ पैदल शामिल हुए।
भगवान भोलेनाथ की भक्ति और अटूट आस्था से सराबोर श्रद्धालुओं ने लगभग 5 किलोमीटर की पदयात्रा तय कर कसेकेरा स्थित महादेवा धाम में जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। मातृशक्ति, युवा शक्ति और क्षेत्रवासियों की भारी सहभागिता ने आयोजन को भव्य बना दिया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का पर्व है। ऐसी धार्मिक यात्राएं हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करती हैं।
इस धार्मिक आयोजन में बोल बम सेवा समिति महादेवा धाम, भाजपा कोमाखान मंडल अध्यक्ष नितिन जैन, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कृषि अभियांत्रिकी प्रकल्प संयोजक दुबेलाल साहू, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पीलेश्वर पटेल, भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपेश साहू, डॉ. अरुण शुक्ला, लालाराम साहू, लेखमनी पटेल, पंकज जैन, ओम प्रकाश ध्रुव सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here