Home चर्चा में बड़ेगांव के सरपंच को दी गई सरपंच संघ और सचिव संघ के...

बड़ेगांव के सरपंच को दी गई सरपंच संघ और सचिव संघ के द्वारा श्रद्धांजलि, एवं परिवार को आर्थिक सहायता

12
0
केदमा उदयपुर – बृजेश चतुर्वेदी
उदयपुर विकासखंड क्षेत्र के समस्त सरपंच संघ एवं सचिव संघ उदयपुर सरगुजा के संयुक्त बैठक का आयोजन रामगढ़ शेड में सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह मरकाम तथा सचिव संघ अध्यक्ष बाबूलाल महंत के अध्यक्षता में किया गया जिसमें ग्राम पंचायत बड़ेगांव के सरपंच श्रीमती स्व.भजन्ति नाग का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण उपस्थित सरपंच एवं सचिवों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए एवं उसके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा सभी सरपंच संघ एवं सचिव संघ मिलकर 59 हजार रूपये का सहयोग राशि प्रदान किया गया।
तथा ग्राम पंचायत में हो रहे विभिन्न प्रकार की परेशानियों के सम्बन्ध में सार्थक चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया। इस बैठक में जनपद पंचायत उदयपुर के समस्त सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here