कोरबा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “बहनी संग राखी तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर वे नगर एवं जिले की बहनों के साथ आत्मीय माहौल में रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे।
यह कार्यक्रम 28 अगस्त (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक डी-1, शासकीय निवास, पंचवटी के पास, पंप हाउस रोड, कोरबा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले की मातृशक्ति, बहनों एवं भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहने की संभावना है।
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिले की सभी बहनों को इस आयोजन में शामिल होने का स्नेहिल आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे पर्व सामाजिक रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने सभी दीदी-बहनों से आग्रह किया है कि वे “बहनी संग राखी तिहार” में शामिल होकर इस पावन पर्व को स्नेह, अपनत्व और उत्साह के साथ मनाएं। साथ ही उन्होंने समस्त नगर एवं जिलेवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं।







