Home मुख्य ख़बरें मेसी के कोलकाता इवेंट की अव्यवस्था पर बड़ा फैसला, 33 हजार फैंस...

मेसी के कोलकाता इवेंट की अव्यवस्था पर बड़ा फैसला, 33 हजार फैंस को लौटाए जाएंगे टिकट के पैसे

15
0

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट का पैसा पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार लौटाएगी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) ने इसकी घोषणा की। बंगाल सीएम ने कहा कि सभी फैंस को उनकी टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे।

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में 2025 के लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि युवा भारती स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए टिकट खरीदने वाले कुल 33 हजार फैंस को उनकी टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे।

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने बेहतरीन खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने TMC सरकार पर वार करते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उनमें से कई खिलाड़ियों के कागजात 11 सालों से मुख्यमंत्री कार्यालय में धूल फांक रहे थे। इस दौरान लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट के दौरान हुई अव्सवस्था पर पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में बताया है कि रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सभी लोगों को उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here