Home चर्चा में आरंग में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुआ “खेल त्यौहार-छठवां सीजन”

आरंग में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुआ “खेल त्यौहार-छठवां सीजन”

14
0

आरंग। आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “खेल त्यौहार-छठवां सीजन” का आयोजन किया गया। शुभारंभ संगठन के संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष अमन साहू, व्यायाम शिक्षक जय शंख एवं विजय साहू ने किया।

प्रतियोगिता में कबड्डी, रग्बी, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, बैडमिंटन एवं क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कबड्डी पुरुष में आरंग और महिला वर्ग में आरंग ए विजेता रहे। रग्बी में आरंग ए तथा क्रिकेट में आरंग रेड ने खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं ताइक्वांडो में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। अध्यक्ष अमन साहू ने आयोजन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खेल क्लबों के पदाधिकारी, सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here