Home चर्चा में बड़ी खबर: AAP को रमा शंकर मिश्रा पर अटूट विश्वास, त्यागपत्र अस्वीकार...

बड़ी खबर: AAP को रमा शंकर मिश्रा पर अटूट विश्वास, त्यागपत्र अस्वीकार – 2013 से पार्टी के कर्मठ सिपाही पर शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा

8
0
संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
छ.ग: आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में संगठन मजबूती की ओर एक बड़ा कदम।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली विधायक माननीय श्री मुकेश अहलावत जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश सह प्रभारी श्री राकेश जाटव जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षगण श्री अभिषेक मिश्रा जी, श्री उत्तम जायसवाल जी, श्री देवलाल नरेटी जी की अनुशंसा पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
पार्टी के वरिष्ठ, कर्मठ और समर्पित नेता श्री रमा शंकर मिश्रा जी, लोकसभा अध्यक्ष – कोरबा द्वारा दिनांक 05/08/2026 को दिया गया त्याग पत्र सर्वसम्मति से अस्वीकार कर दिया गया है।
पार्टी ने अपने आदेश क्रमांक REF. NO. AAP-CG/201/08-25-26, दिनांक 31/08/26 में स्पष्ट किया है कि –
> “श्री रमा शंकर मिश्रा आम आदमी पार्टी के साथ 2013 से जुड़े हैं और पार्टी के कई अहम् पदों पर जिम्मेदारी निभायी है, आगे भी हम उनसे पार्टी के प्रति समर्पण और कर्तव्य निष्ठा की आशा करते हैं।”
यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि आम आदमी पार्टी अपने पुराने, वफादार और जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है। रमा शंकर मिश्रा जी का नाम कोरबा ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में ईमानदारी, संघर्ष और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
13 सालों से झाड़ू के निशान को घर-घर तक पहुंचाने वाले योद्धा पर जब पार्टी ने भरोसा जताया है, तो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
इस निर्णय का आदेश प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा जी और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री जसबीर सिंह चावला जी द्वारा जारी किया गया।
कोरबा लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि रमा शंकर मिश्रा जी के नेतृत्व में पार्टी कोरबा में और अधिक मजबूती से उभरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here