आरंग संवाददाता – सोमन साहू
मंदिर हसौद-प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आरंग विधानसभा के ग्राम अमसेना में आने वाले शुक्रवार 4 सितंबर को गुरु बालकदास साहेब का जयंती समारोह का आयोजन ग्राम के बलिदानी राजागुरु बालकदास युवा समिति अमसेना, अध्यक्ष गोलु देवान के नेतृत्व में आयोजित किया गया है, साथ ही पुराने गुरुद्वारा गुरु घासीदास बाबा जी का मंदिर जिनका जीर्णोद्धार किया गया है उनका लोकार्पण मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की करकमलों से किया जायेगा, कार्यक्रम की अध्यक्षता- श्री नवीन अग्रवाल जी अध्यक्ष-जिला पंचायत रायपुर करेंगे, विशिष्ट अतिथि श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष-जनपद पंचायत आरंग, श्रीमती प्रेमिन संतराम बर्मन अध्यक्ष-सरपंच संघ आरंग ब्लॉक, श्री देवकुमार साहू मंडल अध्यक्ष-समोदा, श्री भोजराम साहू सरपंच-ग्राम पंचायत अमसेना होंगे
कार्यक्रम को भव्य बनाने विभिन्न जिला बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर के पंथी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, समिति के मीडिया प्रभारी श्री बृजेश दीवान ने बताया है संस्कृति संध्या कलाकारों के सम्मान हेतु विशेष रूप से पद्मश्री पंडवानी व पंथी भजन स्वरकोकिल उषा बारले, तारा कुलकर्णी एवं डॉ. राजेंद्र मिलान रंगीला लोक कला मंच को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।








