Home चर्चा में बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, ‘नन्हे प्रेरक’ कार्यक्रम की बनी...

बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, ‘नन्हे प्रेरक’ कार्यक्रम की बनी विकास योजना

12
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

रायपुर। शहर के नन्हे हाथों को अब रायपुर की तस्वीर बदलने और संवारने का बड़ा मंच मिलेगा। सोमवार को नगर निगम रायपुर में ‘नन्हे प्रेरक’ पहल पर विशेष बैठक आयोजित की गई।जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन, नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा, नगर निगम उपायुक्त डॉ अंजली शर्मा,और डीएमसी अरुण शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों नवाचारी शिक्षकों के साथ मंथन सत्र सम्पन्न हुआ।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ‘सिविक हीरो’ के रूप में सशक्त कर शहर के विकास में सीधा भागीदार बनाना है। रायपुर को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण और प्लास्टिक मुक्त बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। शिक्षकों ने मैदानी अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे ठोस विकास योजनाओं का खाका तैयार किया गया।
कार्ययोजना के तहत बच्चों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर बदलाव का दूत बनाया जाएगा। स्कूली बच्चों को व्यावहारिक जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिससे शहर का कायाकल्प होने के साथ ही बच्चों में नेतृत्व क्षमता और नागरिक चेतना का विकास होगा।इस अवसर पर जिला कार्डिनेटर डॉ कामिनी बावनकर ,आरंग से नवाचारी शिक्षक महेन्द्र पटेल एवं अरविंद वैष्णव भी शामिल हुए और नगर को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए, जिसकी नगर निगम कमिश्नर ने सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here