Home चर्चा में शिक्षिकाओं ने शिक्षक भाइयों को बांधी राखी, निभाई अनूठी परंपरा

शिक्षिकाओं ने शिक्षक भाइयों को बांधी राखी, निभाई अनूठी परंपरा

6
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। रक्षाबंधन का पावन पर्व संपन्न होने के बाद भी शासकीय सेवा में कार्यरत शिक्षकों के बीच आपसी सौहार्द और स्नेह का पावन रंग देखने को मिला। अपनी बनाई सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हुए शासकीय शिक्षिकाओं ने शिक्षक भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आत्मीयता की अनूठी मिसाल पेश की।
इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार भाइयों की आरती उतारी, माथे पर तिलक लगाया और राखी बांधकर उपहार भेंट किए। बहनों ने भावुक स्वर में कहा कि कार्यक्षेत्र में बना यह पारिवारिक रिश्ता बेहद अनमोल है और वे इस सुंदर परंपरा को कभी टूटने नहीं देंगी। वहीं, शिक्षक भाइयों ने भी बहनों के इस निश्छल स्नेह का मान रखते हुए उन्हें स्नेहिल उपहार भेंट किए और सदैव उनके सम्मान व सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस गरिमामय व पारिवारिक माहौल से भरे आयोजन में प्रधान पाठिका मधु पटेल व चमेली ध्रुव, सहायक शिक्षक रूप किरण गहरवाल, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक प्रहलाद राय व विनोद कुमार गुप्ता, व्याख्याता हरमन बघेल व ओमप्रकाश गुप्ता, प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव व गणेश साहू तथा सहायक शिक्षक ओमप्रकाश साहू एवं पंकज प्रधान की सक्रिय सहभागिता रही। सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस परंपरा को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here