Home मुख्य ख़बरें तमिलनाडु के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन बैन, VIP भक्तों पर भी लागू...

तमिलनाडु के 52 मंदिरों में स्मार्टफोन बैन, VIP भक्तों पर भी लागू होगा नियम; ₹5 में जमा होगा मोबाइल

8
0

तमिलनाडु सरकार ने राज्य के 52 मंदिरों में प्रवेश को लेकर नया नियम लागू किया है। तमिलनाडु की विजय सरकार (Vijay Government) ने 52 मंदिरों में स्मार्टफोन बैन कर दिया है। तमिलनाडु के इन 52 प्रमुख मंदिरों में अब स्मार्टफोन ले जाने और इस्तेमाल करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आम नागरिकों के साथ-साथ वीआईआपी भक्तों पर भी ये नियम लागू होंगे। यह नियम मंगलवार (1 सितंबर) से लागू हो गया है। हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट्स (HR&CE) मंत्री रमेश ने यह जानकारी दी है।

नये नियम के मुताबिक, जो श्रद्धालु स्मार्टफोन के साथ मंदिर पहुंचे हैं उन्हें मंदिरों में प्रवेश से पहले बने खास मोबाइल डिपोजिट काउंटर पर अपने स्मार्टफोन जमा कराने होंगे। यहां फोन जमा कराने का 5 रुपये प्रति फोन चार्ज भी लगेगा।

यह फैसला 2 दिसंबर 2022 को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के आदेश के आधार पर जारी किए गए हैं। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं, खासकर युवाओं द्वारा फोटो खींचने, रील बनाने और वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर लगातार चिंताएं जताई जा रही थीं।मंत्री ने कहा कि जिन मोबाइल फोन में कैमरा नहीं है, उन्हें मंदिर के अंदर ले जाने की अनुमति होगी। नए नियम का उद्देश्य मंदिरों की पवित्रता और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। कांचीपुरम के प्रसिद्ध देवराजस्वामी-अथि वरदार मंदिर में मंगलवार सुबह 6 बजे से यह व्यवस्था शुरू कर दी गई। यहां फोन जमा करने के लिए दो कंप्यूटर ऑपरेटर और दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

मंदिर अधिकारियों को प्रवेश द्वार और मंदिर परिसर के बाहर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लाउडस्पीकर के जरिए भी श्रद्धालुओं को इस नियम की जानकारी देने को कहा गया है। HR&CE विभाग ने मंदिर परिसर में देवी-देवताओं की फोटो खींचने, वीडियो बनाने और धार्मिक अनुष्ठानों की रिकॉर्डिंग पर भी रोक लगाई है। वीआईपी, बड़ी हस्तियों और मशहूर लोगों की फोटो या वीडियो बनाने की भी इजाजत नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here