Home छत्तीसगढ़ कमरछठ पर मां दुर्गा एवं शिव मंदिर में सामूहिक पूजा में शामिल...

कमरछठ पर मां दुर्गा एवं शिव मंदिर में सामूहिक पूजा में शामिल हुईं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू

8
0

व्रती माताओं के साथ भगवान शिव-पार्वती और माता दुर्गा की पूजा कर संतानों की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना

धमतरी संवाददाता : खिलेश साहू

धमतरी। कमरछठ के पावन अवसर पर बिजली ऑफिस धमतरी के पास स्थित मां दुर्गा एवं शिव मंदिर में व्रती मातृ शक्तियों द्वारा सामूहिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं।

इस दौरान रंजना साहू ने व्रती माताओं के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान शिव-पार्वती एवं माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की और सभी संतानों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में व्रती माताएं सामूहिक पूजा में शामिल हुईं।

कमरछठ पर्व माताओं के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का पर्व माना जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतानों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती एवं माता दुर्गा की आराधना करती हैं।

इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि कमरछठ मातृत्व की ममता, त्याग और संतान के प्रति मां के समर्पण का प्रतीक है। सनातन परंपरा में ऐसे पर्व परिवार और समाज को संस्कार, श्रद्धा एवं आपसी एकता से जोड़ने का कार्य करते हैं। मातृ शक्तियों की आस्था और तपस्या परिवार की खुशहाली का आधार है।

उन्होंने भगवान शिव-पार्वती एवं माता दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी माताओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों और उनके बच्चों का जीवन स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय हो।

कार्यक्रम के दौरान व्रती मातृ शक्तियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को कमरछठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here