Home चर्चा में स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूती: भीखम सिंह ठाकुर ने तेंदूलोथा में...

स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूती: भीखम सिंह ठाकुर ने तेंदूलोथा में स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान

6
0

-श्रीफल भेंटकर सेवा-समर्पण को सराहा; बोले—स्वच्छता दीदियां विकसित भारत की मजबूत नींव

अब्दुल रफ़ीक खान/बागबाहरा। नगर पालिका परिषद बागबाहरा अंतर्गत तेंदूलोथा में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान महासमुंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने स्वच्छता दीदियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता दीदियों से आत्मीय संवाद कर उनके कार्यों व कुशलक्षेम की जानकारी ली और क्षेत्र को स्वच्छ रखने में उनके समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छता का संदेश आज देशभर में जनआंदोलन बन चुका है। प्रत्येक माह की 8 तारीख को स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी के संकल्प के साथ यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि स्वच्छता केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि स्वस्थ और विकसित भारत की आधारशिला है, जिसे स्वच्छता दीदियां अपने श्रम और निष्ठा से धरातल पर साकार कर रही हैं।

विकसित भारत एंबेसडर के रूप में नमो टीम द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य लगातार जारी है। इस दौरान आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने का आह्वान भी किया गया।

सम्मानित स्वच्छता दीदियां:
सावित्री साहू, रेखा मानिकपुरी, दयावती यादव, राधिका देवांगन, रीना सोनी, चमेली अमीर, रामेश्वरी अमीर, लक्ष्मी चंद्राकार, देवकी देवांगन, सोहद्रा यादव, जीरा मानिकपुरी, बुधियारिन अमीर, मोतिम अमीर, गंगा अमीर, प्रियंका महानद, लक्ष्मी तांडी, रमोती तांडी, शारदा लोधी एवं सुनीता तांडी।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी हीरा साहू और ओमप्रकाश ध्रुव सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here