Home चर्चा में ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में तत्काल टैक्स फ्री करे सरकार: राजेश पाण्डेय

‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में तत्काल टैक्स फ्री करे सरकार: राजेश पाण्डेय

10
0

छत्तीसगढ़, जो कि भगवान श्री राम की माता, माँ कौशल्या जी का मायका और भगवान राम का ननिहाल है, और जिसे भांचा राम के नाम से पूरा देश जानता है, यहाँ की सरकार को तो सबसे पहले धार्मिक फिल्म “हनुमान अंश” को टैक्स फ्री करना चाहिए था।

मैं, राजेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री – किसान कांग्रेस, छत्तीसगढ़, राज्य सरकार से मांग करता हूँ कि इस फिल्म को तत्काल प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित किया जाए।

यह बड़े दुःख की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ को राम-वन-गमन पथ, कौशल्या माता मंदिर और हमारी सनातन पहचान के लिए जाना जाता है, उसी प्रदेश की सरकार आज अन्य राज्यों का मुंह देख रही है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे कई राज्यों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ की धर्म की बात करने वाली सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है।

हमारी सरकार सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति और वोट की रोटी सेकती है। अगर सच में सरकार को हमारी संस्कृति से प्रेम है तो उसे माता कौशल्या के ननिहाल की इस पावन धरती पर भगवान के परम भक्त हनुमान जी पर बनी इस फिल्म को टैक्स फ्री करके एक सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

हमारी मांग है कि –

1. माता कौशल्या के ननिहाल छत्तीसगढ़ में फिल्म “हनुमान अंश” को तत्काल टैक्स फ्री किया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ का हर आम जनमानस, हर कोई भांचा राम के भक्त हनुमान जी की इस फिल्म को देख सके।
2. सरकार को चाहिए कि वह सिर्फ टैक्स फ्री ही नहीं, बल्कि माता कौशल्या धाम चंदखुरी से इसकी शुरुआत करते हुए प्रदेश के सभी स्कूली छात्रों, कॉलेज के युवाओं और मजदूर वर्ग के लिए निःशुल्क प्रदर्शन की व्यवस्था करे।
3. यह फिल्म हमारे बच्चों को राम भक्ति और हनुमान जी के संस्कार सिखाएगी, जो कि हमारे छत्तीसगढ़ की असली पहचान है।

सरकार को इस विषय पर तुरंत निर्णय लेना चाहिए, नहीं तो किसान कांग्रेस माता कौशल्या के ननिहाल के सम्मान के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। यह एक सार्थक पहल छत्तीसगढ़ सरकार को करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here