Home कोरबा पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत मामले में नया मोड़, संचालक के खिलाफ...

पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत मामले में नया मोड़, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

13
0

-सिंटेक्स टंकी में पेट्रोल मिश्रित पानी के अंदर मिला था मैनेजर का शव, बेटे ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का लगाया आरोप

कोरबा। मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप में मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने मृतक मैनेजर ओमप्रकाश यादव के बेटे की शिकायत पर पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। मृतक के बेटे ने संचालक पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने और ज्वलनशील पदार्थ को पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बिना रखने का आरोप लगाया है।

अचानक बिगड़ी थी मैनेजर की तबीयत

जानकारी के मुताबिक, 7 सितंबर की शाम आरजी पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मैनेजर ओमप्रकाश यादव की तबीयत बिगड़ने की सूचना उनके बेटे करण यादव को फोन के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही करण अपनी मां के साथ पेट्रोल पंप पहुंचा। वहां ओमप्रकाश जमीन पर पड़े मिले।

परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज में टंकी की ओर जाते दिखे मैनेजर

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज की जांच की। फुटेज में ओमप्रकाश कार्यालय से एक चाड़ी और गेलन लेकर सिंटेक्स टंकी की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here