Home एजुकेशन & जॉब NEET PG 2026 Result जारी! 2.65 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें...

NEET PG 2026 Result जारी! 2.65 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानें कैटेगरी-वाइज कटऑफ

10
0

NEET-PG 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

डॉक्टरों के पोस्ट ग्रेजुएशन (MD/MS/DNB) दाखिले के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है। NBEMS ने नतीजों के साथ-साथ इस साल की कट-ऑफ भी जारी कर दी है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं।

किस कैटेगरी के लिए कितना रहा कट-ऑफ (720 में से)

जनरल और EWS: पास होने के लिए कम से कम 262 नंबर (50th पर्सेंटाइल) जरूरी हैं।

जनरल PwBD (दिव्यांग): पास होने के लिए 244 नंबर (45th पर्सेंटाइल) चाहिए।

SC/ST और OBC: पास होने के लिए 226 नंबर (40th पर्सेंटाइल) जरूरी हैं।

इस परीक्षा में कुल 2,65,960 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को हुई थी, जबकि जयपुर के एक सेंटर पर बिजली जाने के कारण प्रभावित हुए छात्रों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा कराई गई थी। बोर्ड ने साफ किया है कि एक्सपर्ट्स की जांच में परीक्षा का कोई भी सवाल गलत नहीं पाया गया है।

छात्र 1 अक्टूबर 2026 से अपना पर्सनल स्कोरकार्ड और आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रखें कि स्कोरकार्ड वेबसाइट पर सिर्फ 6 महीने तक ही रहेगा, इसलिए इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here