Home कोरबा हनुमान चबुतरा बस्ती में विधिवत पूजन के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा...

हनुमान चबुतरा बस्ती में विधिवत पूजन के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन

12
0

पोंडी उपरोड़ा के हनुमान चबुतरा बस्ती में श्री गणेश जी कि स्थापना पूजन विधिवत रूप से राजपुरोहित आचार्य श्री नीरज दुबे जी के द्वारा कराया गया। जहां प्रतिदिन संध्या आरती संगीतमय रूप से गुलाब दास जी एवं सहयोगियों द्वारा कराया गया। आयोजन में युवा वर्ग सहित वरिष्ठ जन महिला समिति सबका योगदान रहा । सीताराम यादव द्वारा अपनी ओर से समिति को मूर्ति समर्पित किया गया, जहां नित्य प्रति संध्या आरती पश्चात् भजन-कीर्तन आयोजित होता रहा। हवन-पूजन पश्चात् ग्राम भ्रमण करते हुए तान नदी में मूर्ति विसर्जित किया गया जहां धनंजय महन्त, दीपक कंवर, अरूण तंवर, पुजारी दास, रविशंकर कंवर, गणेश यादव, सहित महिला समिति से सकुंतला यादव, दिल कुंवर, सरोजनी महंत, अमृता कंवर, रोहणी तंवर एवं बार देवली इमली बस्ती से भी महिला मंडली उपस्थित रहीं। पूरा गली मुहल्ले गणेश जी के जयकारों से गूंज उठा, रंग गुलाल और ढोलक मंजीरा के साथ मूर्ति विसर्जन कर प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here