गुरदीप सिंह –
कुसमुंडा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम हरि यादव के आवास पर हुआ। कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और समाज के लिए उनके योगदान पर बात की। भाजपा नेता मंडल महामंत्री विकेश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन देश और समाज की सेवा में लगाया। उन्होंने राष्ट्रसेवा और समाज के सबसे गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए काम किया। उनके विचारों में सभी वर्गों के विकास और गरीब-जरूरतमंद लोगों के कल्याण को खास जगह मिली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर केंद्र सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का मकसद जरूरतमंद लोगों तक विकास और कल्याण का फायदा पहुंचाना है।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और राष्ट्रहित को सबसे पहले रखने पर जोर दिया था। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विकेश झा राजेश पटेल सालिक राम दुबे नागेंद्र सिंह सुनीता पाटले कमलजीत सिंह रामेश्वर सोनी गुरदीप सिंह जितेंद्र कुमार नीलकंठ रितेश सिंह मनोज कुंडू राहुल उपाध्याय हरि यादव योगेश दास महंत राजू पटेल मदन सिंह आदि उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।







