Home कोरबा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की कोरबा इकाई में धूमधाम से मना...

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की कोरबा इकाई में धूमधाम से मना तीज महोत्सव, शरवानी चटर्जी ने जीता ‘तीज सुंदरी’ का खिताब

3
0

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में हरितालिका तीज उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत आराधना के साथ हुई। इस दौरान समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और पारंपरिक तीज पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ तीज पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत किया।
कार्यक्रम में समाज की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला शर्मा, सचिव श्रीमती उषा पांडे, सहसचिव श्रीमती ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शरवानी चटर्जी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम सतपति सहित समाज की अन्य महिला सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

शरवानी चटर्जी बनीं ‘तीज सुंदरी’
उत्सव के दौरान विशेष आकर्षण के रूप में ‘तीज सुंदरी’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में श्रीमती शरवानी चटर्जी ने ‘तीज सुंदरी’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं श्रीमती निर्मला शर्मा दूसरे स्थान तथा श्रीमती कनक पुरोहित तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान एवं श्रृंगार के साथ तीज उत्सव की खूबसूरती में चार चांद लगाए। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और महिला सहभागिता का भी सुंदर संदेश दिया।

ये रहीं उपस्थित
कार्यक्रम में श्रीमती उमा भारद्वाज, श्रीमती साधना पांडे, श्रीमती कनक पुरोहित, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती शरवानी चटर्जी, श्रीमती आभा जोशी, श्रीमती सपना शुक्ला, श्रीमती अनुभा दुबे, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती उषा किरण दीवान, श्रीमती संगीता दुबे (कुसमुंडा), श्रीमती अंजना पाराशर, श्रीमती सुदृष्टि शर्मा, श्रीमती शुभलता शर्मा, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती उषा पांडे, श्रीमती वंदना मिश्रा, श्रीमती रेखा उपाध्याय, श्रीमती शुभ्रजा वाजपेई, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती अनीता चतुर्वेदी, श्रीमती पूनम सतपति, श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमती सुशीला मिश्रा, श्रीमती सुवर्णा बौराई, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, श्रीमती रीता शर्मा, श्रीमती विभा मिश्रा, श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती रश्मि मिश्रा एवं श्रीमती अर्चना दीवान सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
मीडिया प्रभारी गिरजा राव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि हरितालिका तीज उत्सव ने समाज की महिलाओं को एकजुट होकर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here