Home चर्चा में गांवों के समग्र विकास को मिलेगी नई दिशा, VGPP पर जिला स्तरीय...

गांवों के समग्र विकास को मिलेगी नई दिशा, VGPP पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

1
0

-VB-G RAM-G के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर बनेगी विकास की कार्ययोजना, वाटर बजट और ऑनलाइन प्रक्रियाओं का दिया गया प्रशिक्षण

बीजापुर, 29 सितम्बर 2026/ ग्राम पंचायतों में स्थानीय आवश्यकताओं और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप योजनाबद्ध विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला पंचायत बीजापुर के सभाकक्ष में VB-G RAM-G अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES), जनपद पंचायतों के कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, तकनीकी सहायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत स्तर पर योजना निर्माण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया
प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी एवं प्रोग्रामर द्वारा विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) तैयार करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान, उपलब्ध संसाधनों के आकलन तथा प्राथमिकताओं के आधार पर विकास कार्यों की योजना तैयार करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

वाटर बजट और ऑनलाइन प्रक्रिया पर विशेष मार्गदर्शन

प्रशिक्षण में वाटर बजट से संबंधित पहलुओं पर विशेष रूप से जानकारी देते हुए इसके निर्माण की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही VGPP से जुड़ी तकनीकी एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम पंचायतों के लिए व्यवस्थित, आवश्यकता आधारित और प्रभावी विकास योजना तैयार करना है। इससे ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्राथमिकताओं का निर्धारण करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here