संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जिला सक्ति ग्राम पलाडीखुर्द जोगीडीपाखार के पास थाना बाराद्वार में फड़ लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते 07 जुआरीयान गिरफ्तार
फड़ एवं कब्जे से 7400/- नगद एवं ताश 52 पत्ती जप्त
जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7400/- नगद
पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा के विरुद्ध प्रभावी एवं लगातार कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती डॉ0 भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
इसी क्र्रम में दिनांक 05.10.2026 की रात्रि को सुचना मिली कि ग्राम पलाडीखुर्द जोगीडीपाखार के पास थाना बाराद्वार में काटपत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना बाराद्वार पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर तत्परता एवं घेराबंदी के माध्यम से मौके पर मौजूद सभी जुआरियों को पकडा गया पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत तलाशी एवं जप्ती की कार्रवाई करने पर जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से 7400/- नगद एवं ताश के 52 पत्ती जप्त कर विधिवत जप्त की गईं एवं मौके पर पकड़े गए सभी 07 जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
जिला पुलिस सक्ती द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम-
1) अमृत लाल यादव पिता फागुराम यादव, उम्र 39 वर्ष, सा0 चोरिया थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा
2) पवन साहु पिता धरनीधर साहु, उम्र 31 वर्ष, सा0 संजयग्राम थाना बाराद्वार
3) अतुल साहु पिता स्व0 हीरालाल साहु उम्र 21 वर्ष, सा0 संजयग्राम थाना बाराद्वार
4) रमेश कु0 बरेठ पिता सम्मेलाल बरेठ उम्र 28 वर्ष, सा0 संजयग्राम थाना बाराद्वार
5) सतीश यादव पिता जीवनदास महंत, उम्र 24 वर्ष, सा0 संजयग्राम थाना बाराद्वार
6) दिलहरण दास महंत पिता जीवनदास महंत, उम्र 31 वर्ष, संजयग्राम थाना बाराद्वार
7) गुहाराम कंेवट पिता मंगलु राम, उम्र 32 वर्ष, सा0 चोरिया थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा







