Home चर्चा में आईजी श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर ने किया...

आईजी श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर ने किया पुलिस लाइन/SP कार्यालय जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण

11
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
वार्षिक निरीक्षण में आईजी का सख्त संदेश—बेहतर पुलिसिंग, संवेदनशील व्यवहार और अपराध पर प्रभावी कार्रवाई पर जोर-
पुलिस दरबार का भी आयोजन कर, सुनी समस्याएं, पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग का दिया मंत्र
परेड निरीक्षण समाप्ति उपरांत आईजी ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से किया मुलाकात, बढ़ाया हौसला, मेहनत-लगन से तैयारी और बेहतर खान-पान रखने के संबंध में दिए आवश्यक सुझाव
पुलिस लाइन में पुलिस जिम का एवं यातायात शाखा भवन के जीर्णोद्धार का किया शुभारंभ 
जिले के राहवीर से सड़क सुरक्षा मितान से लेकर पुलिस बूथ मितान एवं महिला कमांडो तक सम्मानित, आईजी ने कहा—जनसहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग
कार्यक्रम के दौरान आईजी ने सायबर सुरक्षा का मंत्र—डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी व अनजान लिंक से रहें सावधान, OTP एवं निजी जानकारी साझा न करने की अपील
बाद थाना चांपा का किया निरीक्षण, थाना प्रभारी को दियें सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यवाही करने एवं पुराने लंबित प्रकरणों, शिकायतों की निकाल, तथा जुआ, सट्टा, अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश के सख्त निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) द्वारा आज दिनांक 06.10.26 को सुबह जिला जांजगीर -चांपा पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन जांजगीर में परेड की सलामी लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड का निरीक्षण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
 
 पुलिस दरबार में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं 
परेड के पश्चात पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया। आईजी श्री गर्ग ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रोत्साहित करते हुए थाना -चौकी में आने वाले पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ उचित निराकरण करने और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए।
थाना-चौकी प्रभारियों को अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में कानून- व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
 वाहन, स्टोर एवं आर्म्स शाखा का किया निरीक्षण 
आईजी द्वारा रक्षित केंद्र की वाहन शाखा, स्टोर शाखा एवं आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया। वाहनों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। स्टोर में उपलब्ध सामग्री का व्यवस्थित रखरखाव एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करने तथा आर्म्स शाखा में हथियारों की सुरक्षित व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।
 वार्षिक निरीक्षण के बाद आईजी ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से की मुलाकात 
वार्षिक निरीक्षण के पश्चात आईजी श्री गर्ग ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत एवं लगन से तैयारी करने तथा पौष्टिक खान-पान और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की समझाइश दी।
पुलिस लाइन जांजगीर में जिम पुलिस जिम एवं यातायात शाखा भवन के जीर्णोद्धार  का किया शुभारंभ 
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान यातायात शाखा जांजगीर के जीर्णोद्धार किए गए भवन का उद्घाटन किया गया। साथ ही पुलिस लाइन जांजगीर में नवीन पुलिस जिम का शुभारंभ किया गया। पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं फिटनेस को पुलिसिंग की कार्यक्षमता से जोड़ते हुए नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित किया गया।
 पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं का भी लिया जायजा 
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं की जांच कर आवश्यक प्रविष्टियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित पेंशन प्रकरण, विभागीय भविष्य निधि, निर्माण कार्य, बजट, न्यायालयीन प्रकरण, निलंबित अधिकारी -कर्मचारियों से संबंधित मामलों तथा अपील एवं अवकाश प्रकरणों की समीक्षा की गई। थाना-चौकी से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए गए।
 राहवीर, सड़क सुरक्षा मितान, पुलिस बूथ मितान एवं महिला कमांडो हुए सम्मानित 
ड्रीम पाइंट होटल जांजगीर में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के राहवीर, सड़क सुरक्षा मितान, पुलिस बूथ मितान एवं महिला कमांडो को पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान आईजी श्री गर्ग ने ‘राहवीर योजना’ की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक स्वैच्छिक नागरिक सहायता कार्यक्रम है। दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को सुरक्षित नजदीकी अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि मदद के लिए आगे आने वाले नागरिक को अनावश्यक कानूनी कार्रवाई अथवा पूछताछ का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच सहयोग, सड़क सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने में राहवीर, मितान एवं महिला कमांडो की भूमिका की सराहना की गई।
 थाना चांपा के निरीक्षण में आईजी ने दिए सख्त निर्देश
वार्षिक निरीक्षण के दौरान आईजी श्री गर्ग ने थाना चांपा का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने, जुआ-सट्टा एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने कहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार सहित जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here