Home चर्चा में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

7
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिला सक्ती, 06 अक्टूबर 2026// कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नियंत्रक एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा 07 सितम्बर 2026 को कंवर होटल, ग्राम- नगरदा से समोसा एवं जलेबी का नमूना लिया गया और अंश चाट सेंटर, ग्राम- नगरदा से चाट मटर का नमूना लिया गया। 16 सितम्बर 2026 को सिंदार होटल, ग्राम- नगरदा से शुद्ध कुकिंग ऑयल का नमूना लिया गया और ग्राम नगरदा के बेकरी से पनीर का नमूना लिया गया। 16 सितम्बर 2026 को लक्ष्मी डिपार्टमेंटल स्टोर, बाराद्वार से निवम हल्दी पाउडर और टाटा नमक का नमूना लिया गया। 18 सितम्बर 2026 को कन्हैया गर्ग दुकान, सक्ती से चीनी और सफेद मटर का नमूना लिया गया। दिनांक 22 सितम्बर 2026 को जी-मार्ट, सक्ती से निरमा शुद्ध नमक, उड़द दाल गोटा एवं 5 प्रकार के विभिन्न मसालों का नमूना लिया गया। 29 सितम्बर 2026 को आंगनबाड़ी, कचहरी, वार्ड नं. 14, सक्ती से 5 प्रकार के रेडी टू ईट का नमूना लिया गया। बच्चों को दिये जाने वाले भोजन को मौके पर खाकर उसकी गुणवत्ता भी देखी गई। 29 सितम्बर 2026 को ही आर.बी. किराना, सक्ती से हरा मूंग दाल एवं ब्रुक बांड ताजा चाय का नमूना लिया गया। 30 सितम्बर 2026 को श्याम होलसेल मार्ट से चीनी एवं मसूर दाल का नमूना लिया गया। इसके अलावा संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण एवं जनजागरूकता का कार्य भी किया गया। संयुक्त जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शांतनु भट्टाचार्य, निखिलेश साहू एवं सरिता मरावी थे। विभाग द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं से खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here