Home चर्चा में दुर्गा पूजा पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सख्त: बिलासपुर के तोरवा...

दुर्गा पूजा पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सख्त: बिलासपुर के तोरवा से 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार

13
0

रेशमा लहरे/बिलासपुर। आगामी दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के उपद्रव पर रोक लगाने के उद्देश्य से तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 2 महिलाओं सहित कुल 11 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने विशेष अभियान

थाना तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया।
09 अक्टूबर 2026 को की गई

इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने 02 स्थायी वारंटी और 09 गिरफ्तारी वारंटियों को खोज निकालकर गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए यह लगातार निगरानी व कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण:

मजीद खान (48 वर्ष) — निवासी:
पावर हाउस चौक, तोरवा (स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट)
कृष्ण कुमार यादव (32 वर्ष) — निवासी:
देवरीखुर्द, तोरवा (स्थायी वारंट)
निखिल दुबे उर्फ शुभम दुबे (21 वर्ष) —
निवासी:

देवरीखुर्द, तोरवा (गिरफ्तारी वारंट)
अनवर शेख उर्फ बच्चा कबाड़ी (20 वर्ष) — निवासी:
तोरवा (गिरफ्तारी वारंट)
विष्णु ध्रुव (35 वर्ष) — निवासी:
पंप हाउस के पास, तोरवा (02 गिरफ्तारी वारंट)
सीबू सोनकर (28 वर्ष) — निवासी:
देवरीखुर्द, तोरवा (गिरफ्तारी वारंट)

अभिषेक सोनकर (29 वर्ष) —
निवासी:
देवरीखुर्द, तोरवा (गिरफ्तारी वारंट)
सोनू उर्फ नाजीर खान (22 वर्ष) —
निवासी:
सिरगिट्टी, बिलासपुर (गिरफ्तारी वारंट)

राहुल सोनकर — निवासी:
बुधवारी बाजार, आरपीएफ कॉलोनी, तोरवा (गिरफ्तारी वारंट)
कुमोदनी दुबे (45 वर्ष) — निवासी: देवरीखुर्द, तोरवा (गिरफ्तारी वारंट)
आशिनी ध्रुव (25 वर्ष) — निवासी:
काली मंदिर के पास, देवरीखुर्द, तोरवा (गिरफ्तारी वारंट)

तोरवा पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here