Home कोरबा पोंडी उपरोड़ा में 17 अक्टूबर को होगा भव्य डांस प्रतियोगिता 2026 का...

पोंडी उपरोड़ा में 17 अक्टूबर को होगा भव्य डांस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

48
0

कोरबा। गौरी पूजन एवं महिला समिति, पोंडी उपरोड़ा (गोंड़ पारा) द्वारा डांस प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9 बजे से होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं एवं डांस प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

प्रतियोगिता में ग्रुप डांस, डुएट डांस और सिंगल डांस की अलग-अलग श्रेणियां रखी गई हैं। ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय ₹7,000 और तृतीय ₹5,000 निर्धारित है। वहीं डुएट डांस में प्रथम ₹5,000, द्वितीय ₹3,000 और तृतीय ₹2,000 तथा सिंगल डांस में प्रथम ₹3,000, द्वितीय ₹2,000 और तृतीय ₹1,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट डांसर एवं बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए ₹1,000-₹1,000 और शील्ड प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पवन सिंह जी, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय दुबे जी, पूर्व जनपद सदस्य पोंडी उपरोड़ा शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सहेत्तर सिंह राज (सरपंच विधायक प्रतिनिधि पाली तानाखार) तथा श्री तीर्थेश्वर प्रताप सिंह पंच एवं सरपंच प्रतिनिधि करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति सिंगिंग एवं गायकी में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। इसके लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को उचित नगद राशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए नाम एंट्री की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026, सुबह 11 बजे तक निर्धारित है। बाहर से आने वाले सभी डांस प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएं।
उक्त जानकारी समिति से वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता श्री महिपाल दास जी एवं सीताराम यादव जी, द्वारा दिया गया

आयोजक: गौरी पूजन समिति एवं महिला समिति, पोंडी उपरोड़ा (गोंड़ पारा), जिला कोरबा, छत्तीसगढ़।

संपर्क सूत्र:

सीताराम यादव – 8770705911
महिपाल दास – 8109742506
जोहान दास – 6267994377
गौतम दास – 7999468890

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here