रेशमा लहरे/बिलासपुर / चकरभाठा:
नवारत्रि के पावन अवसर पर सिंधी समाज द्वारा ‘सिंधी रास गरबा डांडिया नाइट’ का छठा गौरवशाली आयोजन इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। गायक एवं समाजसेवी विनोद चावला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। सबसे खास बात यह है कि इस आयोजन में समाज के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
मुख्य अतिथि: कार्यक्रम के पहले दिन श्री झूलेलाल मंदिर (चकरभाठा) के संत सांई लाल दास जी और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शानदार एंकरिंग:
मशहूर एंकर मुस्कान मूलचंदानी अपनी बेहतरीन एंकरिंग और अनूठे अंदाज से दर्शकों को झुमाने और हंसाने के लिए विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।
विशेष प्रस्तुतियां: नवरात्रि के पहले दिन से ही माता रानी के भक्ति गीतों पर लोग झूमते, नाचते और गाते नजर आएंगे।
लाइव प्रसारण व मीडिया कवरेज:
इस पूरे भव्य आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा, साथ ही प्रिंट मीडिया ‘हमर संगवारी’ द्वारा इसकी विशेष कवरेज की जाएगी।
उपहार और सहयोग:
जिन गरबा ग्रुपों ने अभी तक एंट्री नहीं करवाई है, वे जल्द अपनी प्रविष्टि दर्ज करवा लें। भाग लेने वाले ग्रुप्स को आकर्षक उपहार और सहयोग राशि भी प्रदान की जाएगी।
स्थान: सिंधी धर्मशाला, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 12 एवं 13 अक्टूबर







