Home कोरबा कुसमुंडा के आदर्श नगर में मां शेरावाली की भक्ति में डूबे श्रद्धालु,...

कुसमुंडा के आदर्श नगर में मां शेरावाली की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, 21 ज्योति कलश प्रज्वलित

12
0

गुरदीप सिंह/कुसमुंडा। नवरात्रि के प्रथम दिन कुसमुंडा के आदर्श नगर स्थित मां शेरावाली मंदिर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पूरा आदर्श नगर मां दुर्गा की भक्ति में रंगा नजर आया। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में कुल 21 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं।

मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके बाद सुबह 6 बजे पुजारी दिग्विजय सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां की आरती की। आरती के बाद माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिन चढ़ने के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

नवरात्रि को लेकर क्षेत्र के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजते रहे। वहीं, महिलाओं और बच्चों ने गरबा नृत्य कर नवरात्रि के उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में शक्ति उपासना के इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here