Home चर्चा में नारा स्कूल में शिक्षक योगेश्वर ने दादी की स्मृति में कराया न्योता...

नारा स्कूल में शिक्षक योगेश्वर ने दादी की स्मृति में कराया न्योता भोज, बच्चों के खिले चेहरे

8
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नारा में ‘आओ खुशियां बांटे’ योजना के तहत एक भावुक और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक योगेश्वर साहू ने अपनी दिवंगत दादी स्वर्गीय जामीन बाई साहू की पुण्य स्मृति में शाला के 108 बच्चों को सुरुचिपूर्ण न्योता भोज कराया। इस दौरान बच्चों को पारंपरिक करी लड्डू, स्वादिष्ट बालूशाही और ताजे केले परोसे गए। स्नेह और मिठास से भरपूर यह न्योता भोज पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने आदरपूर्वक शिक्षक के प्रति आभार जताया। इस गरिमामय अवसर पर प्रधानपाठक केशर बंदे, तोरण साहू शिक्षक गण लक्ष्मण साहू, देवा शंकर साहू,अनीता वर्मा,तुकाराम साहू,निशिकांत वर्मा,सफाई कर्मी भूषण कन्नौजे आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here