आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/
सेजस समोदा मे कैरियर गाइडेंस की कार्यशाला का आयोजन किया गया कैरियर गाइडेंस कार्यशाला कला वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है विद्यालय की व्याख्याता सुश्री मिताजंलि महनती ने बताया कि उचित कैरियर मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचान कर सही शैक्षणिक एवं व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं और अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं विद्यार्थी कक्षा 12वीं के बाद उपलब्ध पाठ्यक्रम का चयन कर उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं रोजगार के अवसरों के प्रति भी जागरूक होंगे सुश्री महंती ने बताया कि कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए प्रमुख करियर क्षेत्र- प्रशासन शिक्षा,कानून,इतिहास एवं राजनीतिक विज्ञान पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, पर्यटन, मनोवैज्ञानिक विज्ञान आदि बताया साथ ही वाणिज्य संख्या के प्रमुख करियर क्षेत्र -लेखांकन, बैंकिंग, वित्,कंपनी सचिव चार्टर्ड अकाउंटेंसी,लागत एवं प्रबंधन,लेखांकन,व्यवसाय प्रबंधन,अर्थशास्त्र,उद्यमिता डिजिटल क्षेत्र है व्याख्याता आकांक्षा वर्मा ने विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए प्रमुख कार्य क्षेत्र जैसे चिकित्सा,इंजीनियरिंग फार्मेसी,कृषि,कंप्यूटर अनुसंधान, जैव प्रौद्योगिकी गणित एवं सांख्यिकी, रक्षा सेवाएं एवं पर्यावरण की जानकारी दी

मिताजंलि महंती एवं आकांक्षा वर्मा ने करियर क्षेत्र के साथ उनके विकल्पों पर भी सार्थक चर्चा की विभिन्न विषयों के कैरियर क्षेत्र के विकल्प जैसे कला संकाय यूपीएससी,सीजीपीएससी, एल बी,शिक्षक, प्राध्यापक परामर्शदाता,अधिवक्ता शोधकर्ता,पत्रकारिता, मीडिया विशेषज्ञ, समाचार प्रस्तोता, सामाजिक कार्यकर्ता,पर्यटन प्रबंधक, मनोविज्ञान में उच्च शिक्षा,परामर्श के क्षेत्र में करियर आदि है इसी प्रकार वाणिज्य क्षेत्र में अकाउंटेंसी, बैंक अधिकारी,फाइनेंशियल एनालिसिस,फाइनेंशियल एग्जीक्यूटिव,सीएस,सीऐ, बीबीए, अर्थशास्त्री, डिजिटल मार्केटिंग स्टार्टअप अर्थशास्त्री आदि है इसी प्रकार विज्ञान क्षेत्र में एमबीबीएस,बीपीएस स्वास्थ्य पाठ्यक्रम,बीटेक, बी फार्मा,डी फार्मा, बीसीए,आईटी,कंप्यूटर विज्ञान, कृषि विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी,डाटा एनालिसिस, सांख्यिकी विद, एनडीए,पर्यावरण विभाग आदि है विद्यार्थियों ने विभिन्न करियर क्षेत्र में विकल्पों की जानकारी ली एवं उनकी सक्रिय सहभागिता रही यह कार्यशाला संस्था के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार पाटले के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में संपन्न हुआ







