लक्ष्मीनारायण लहरे/रायपुर। 13 अक्टूबर 2026 रायपुर शंकर नगर स्थित ओरया क्लिनिक्स में अत्याधुनिक एंडोस्कोपी यूनिट शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन देश के अग्रणी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी संस्थान एआईजी हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. मोहन रामचंदानी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. रामचंदानी ने कहा, “डॉ. एकांत बुधवानी ने एआईजी हॉस्पिटल्स में मेरे मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुझे विश्वास है कि वे छत्तीसगढ़ की जनता को उसी स्तर की चिकित्सा सेवा देंगे। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
यूनिट का संचालन डॉ. एकांत बुधवानी (एमबीबीएस, एमडी, डीआरएनबी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) करेंगे। वे एआईजी हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के पूर्व छात्र और एडवांस्ड थेरेप्यूटिक एंडोस्कोपिस्ट हैं। यहां डायग्नोस्टिक व थेरेप्यूटिक एंडोस्कोपी के साथ पेट, आंत और लिवर की जटिल बीमारियों का उपचार उपलब्ध है। एच. पाइलोरी संक्रमण की जांच के लिए बिना चीर-फाड़ वाला यूरिया ब्रेथ टेस्ट भी यहां किया जाता है, जो छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली सुविधा है।

ओरया क्लिनिक्स में डॉ. शिलिका लालवानी, कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट (वयस्क एवं बाल), के नेतृत्व में एंडोक्राइनोलॉजी और डायबिटीज की संपूर्ण सेवाएं भी उपलब्ध हैं। वे वयस्कों और बच्चों के हार्मोन संबंधी रोगों का विशेषज्ञ उपचार करती हैं। साथ ही डायबिटिक फुट केयर, आंखों के पर्दे की जांच (फंडोस्कोपी) और वजन प्रबंधन कार्यक्रम की सुविधा भी दी जाती है।
डॉ. बुधवानी ने कहा, “छत्तीसगढ़ के मरीजों को उन्नत इलाज के लिए महानगरों तक जाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। हमारा लक्ष्य वही विशेषज्ञता और तकनीक यहीं, घर के पास उपलब्ध कराना है।”
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी की विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर ओरया क्लिनिक्स प्रदेशभर के मरीजों का विश्वसनीय चिकित्सा केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
ओरया क्लिनिक्स, शंकर नगर, रायपुर ने अपना संपर्क: 6264089752 भी जारी किया है ।







