Home चर्चा में जिला सैनिक बोर्ड की बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की...

जिला सैनिक बोर्ड की बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

6
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जिला सैनिक बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। नवगठित जिला सैनिक बोर्ड की यह पहली बैठक थी, जिसमें पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में बीएनआई बिलासपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री कृपाल सिंह चावला, सीएमडी कॉलेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अमन संजय दुबे तथा बिलासपुर की एनजीओ प्रमुख श्रीमती सत्यभामा अवस्थी शामिल हुईं। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को आने वाली समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं तथा उनके कल्याण के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here