Home चर्चा में राष्ट्रीय “जनसेवा रत्न अवार्ड 2026 से कृषि वैज्ञानिक डॉ.चंन्द्रशेखर खरे सम्मानित

राष्ट्रीय “जनसेवा रत्न अवार्ड 2026 से कृषि वैज्ञानिक डॉ.चंन्द्रशेखर खरे सम्मानित

9
0

बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर द्वारा स्थापित मूक नायक राष्ट्रीय पत्रिका के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन, छत्तीसगढ़ के नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में गौरवशाली गरिमामयी आयोजित समारोह में “राष्ट्रीय मूकनायक जनसेवा रत्न अवार्ड 2026, भारतीय लोकसभा के सांसद व विधायक गोंदिया डॉ.कुशल बोपचे के मुख्य आतिथ्य एवं करकमलों से डॉ.चंन्द्रशेखर खरे, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रक्षेत्र प्रबंधक शोध विद्वान सस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र, सह उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ इं. गाँ. कृ. वि. वि. रायपुर को भ्रष्टाचार के विरूद्ध तथा कृषि विज्ञान केंन्द्रों के वैज्ञानिकों शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान एनपीएस, ओपीएस दिलाने सड़क से विधानसभा- लोकसभा संसद सदन तक संघर्ष की अदम्य साहस और विलक्षण कौशल से मानवता और नवभारत निर्माण के लिए समर्पित विभूति तथा आजीवन समर्पित असाधारण प्रतिभा के क्रांतिकारी क्रांतदर्शी आलोक स्तंभ के रूप में नि:शुल्क कृषि शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण बेरोजगारों हेतु रोजगार सृजन के गौरवशाली क्षेत्र में तथा समृद्ध भारत राष्ट्र की उदात्त कृषि में नवीन कृषि वैज्ञानिक उन्नत प्रौद्योगिकी कृषि कला, और कृषि संस्कृति के अभ्यूदय दर्शन करने की दिव्य पहल में ” राष्ट्रीय मूकनायकजन सेवा रत्न अवार्ड 2026″ इस गौरवपूर्ण अभिलेख स्वरूप राष्ट्रीय अलंकरण से समारंभ पूर्वक सम्मानित किया गया है,

बाबा साहेब डॉ.भीम राव अम्बेडकर द्वारा स्थापित मूक नायक अखबार परिवार आपको यह सम्मान प्रदान करते हुऎ हमारी प्रतिभा प्रेरणा परंपरा स्वयं को असीम गौरव और हर्ष का अनुभव कर रही है आपके सत्यनिष्ठा, कर्तव्य परायणता, कर्मठता, दृढ़ संकल्प, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशीलता जैसे गुणों को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर राष्ट्र की उन्नति तथा समाज निर्माण के कर्णधार के रूप में प्रेरणादायी कीर्तिमान स्थापित किया है इस हेतु भारत का गौरव राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया, मूक नायक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के सृजन कर्ता प्रबंध निदेशक श्री ओ.पी.वर्मा, प्रधान संपादक श्री तुषार विनायक गायकवाड़, श्री विजय मैसूरिया, उप संपादक श्री विजय राम आजाद, प्रदेश संपादक श्री गौतम बालबोंदे, प्रदेश प्रभारी श्री कमलेश लव्होत्रे, मशहूर उद्योगपति श्री प्रकाश महोबे जी के करकमलों से नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ.खरे को सम्मानित किया गया, ज्ञातव्य हो कि डॉ. चंन्द्रशेखर खरे, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रक्षेत्र प्रबंधक शोध विद्वान सस्य विज्ञान, सह उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ इं. गाँ. कृ. वि. वि. रायपुर साथ ही जांजगीर चाम्पा पामगढ़ के प्रथम कृषि वैज्ञानिक की ख्याति प्राप्त विगत सत्रह वर्षों से लगातार “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व श्री हिंन्छाराम खरे दादाजी, महान समाज सेवक स्व श्री गणेशराम खरे एवं महान रक्तदान, अंगदानी, देहदानी स्व श्री मनोज कुमार खरे” की स्मृति में निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए ARS, UPSC, CGPSC, SSC, ITI, IBPS, CGSSC, SI, ICAR, PAT, PET, NEET, CIPET, POLITECHNIC, छत्तीसगढ़ कलाकार पंजीयन एवं प्रोत्साहन सहित दो दर्जन प्रतियोगी परीक्षाओं में निशुल्क फार्म भरवाना, प्रवेश एवं सफलता के मूलमंत्र दे रहे हैं, साथ ही हजारों वृक्षारोपण कर संरक्षण एवं संवर्धन की मिशाल पेश की हैं, राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर खरे परिवार पामगढ़ में खुशी की लहर के साथ क्षेत्र के मान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक पामगढ़ शेषराज हरवंश, नगर पंचायत पामगढ़ की अध्यक्ष गौरी छोटेलाल जांगड़े, कुलपति इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, निदेशक विस्तार सेवाएँ, निदेशक अनुसंधान सेवाएं, निदेशक शिक्षण, विभागाध्यक्ष सस्य विज्ञान, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर, एसडीओ श्री अजय पहाड़ी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. टी. ठाकुर सहित राज्य किसान संगठनों ने डॉ.खरे के उज्जवल भविष्य की पावन मंगलमयी शुभकामनाएँ आशीर्वाद दी है, कार्यक्रम में इंजी विजय मेहरा, श्रीमती नारंगी मेहरा, श्री प्रफुल्ल गेडाम, जितेंद्र खोबरागढे, देवेंद्र मोटघरे, श्री धर्मेन्द्र कुमार खरे, डा शिल्पा कौशिक, श्री एल एल कोशले, श्री मोहन बंजारे, श्री राजा लाल बंजारे, श्रीमती मैना देवी मांडले, श्रीमती ननकी पात्रे, श्रीमती पुष्पा अनंत, श्री राजेश मारकंडे, डॉ दाउ घृतलहरे, डॉ देवेश डहरिया, श्री तरूण गायकवाड़, श्री विद्या रात्रे, श्री बबलू त्रिवेंद्र,अरूण घयावन, श्री हरिश पंडाल, श्री गणेश पारधी, श्री राजेंद्र सान्डे,श्री नन्दूराम राडेकर, श्री नरेन्द्र लाल चंचल, श्री के आर पैगवार प्रदेश महंत, श्री केदार कोरे,श्री वासुदेव कोठारी, श्री कन्हैयालाल चौधरी, श्री रामदास मालेकर,श्री जीवन भोंडेकर, श्री दुखूराम हठिले , श्री कुमार खरे सहित रविदासिया एवं सतनामी सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here