Home कोरबा आदर्श नगर इंदिरा स्टेडियम में हुआ रावण दहन, हजारों की संख्या में...

आदर्श नगर इंदिरा स्टेडियम में हुआ रावण दहन, हजारों की संख्या में उमड़े लोग

4
0

कुसमुंडा संवाददाता – गुरदीप सिंह

कुसमुंडा। आदर्श नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में कुष्मांडा दाई सेवा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के अवसर पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इस आयोजन में रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। धार्मिक आयोजनों और उत्सवी माहौल के बीच अहंकार के अंत तथा सत्य की जीत का संदेश दिया गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।

कार्यक्रम में कुसमुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक एस.टी. पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं को याद करते हुए समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि एस.टी. पाटिल ने कहा कि घमंड और अहंकार कभी स्थायी नहीं होते, अंततः उनका नाश निश्चित है। सत्य की हमेशा विजय होती है। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों का उल्लेख करते हुए लोगों से अहंकार का त्याग करने तथा आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की।

रावण दहन के इस आयोजन ने लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का भाव भी देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here