Home चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला, कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी

10
0

मुंगेली संवाददाता – सुनील पाठक

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला मुंगेली ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय से रैली निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिला मुख्यालय स्थित परशुराम चौक, पुराना बस स्टैंड मुंगेली में मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को राजनीतिक मर्यादा के विपरीत बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी के परिवार और पिता को लेकर अमर्यादित बयान देना उचित नहीं है। उन्होंने इस तरह की बयानबाजी की निंदा करते हुए कांग्रेस के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी, भाजयुमो जिला महामंत्री राजेंद्र साहू, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक एवं गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, शिवप्रताप सिंह, कोटूमल दादवानी, शैलेन्द्र तिवारी, नगर मंडल महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव, सुनील सोनी, विजय यादव, राजेश्वर सिंह टंडन (जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), संदीप सिंह ठाकुर, दीपक सोनकर, पीयूष साहू, घनश्याम यादव, अरविंद सोनी, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, धनराज ठाकुर, गजेंद्र साहू, संजू यादव, गुलशन राजपूत, रोशन सोनी, निमेश देवांगन, खेमराज मोहले, अजय चंद्राकर, विशाल कौशिक, श्रीओम ठाकुर, रितुराज ठाकुर, राजेंद्र खांडे, राजा पांडेय, वासु पाण्डेय, हरीश कुमार, राजू साहू, सुधांशु सिंह, मनीष भास्कर, दीपांशु दुबे, छाया सोनी, भारती पटेल, व्यास सिंह, दिलेश्वर साहू, वासु सोनी, कुबेर राजपूत, इंद्र राजपूत, भास्कर राजपूत, भुनेश्वर साहू, पिंटू यादव एवं ध्रुव घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here