Home चर्चा में बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

4
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
काटपत्ती नामक जुआ खेलते ग्राम मुलमुला बरछा के पास दबिश देकर जुआडी
नगदी रकम 7220 रूपये एंव 52 पत्ती तास जप्त
धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा श्री डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तथा प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में जुआ, सटटा मे अंकुश लगाने हेतु थाना मुलमुला द्वारा जुआ एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही
 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम मुलमुला बरछा के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिससे खुला स्थान होने से और जुआडियान भाग गये मौके पर तीन आरोपी पकड़े गये जिसके कब्जे से 52 पत्ती तास नगदी रकम 7220 रूपये तथा बोरी  एक नग मोमबत्ती जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
 गिरफ्तार आरोपी
01. रामगोपाल धीवर उम्र 32 वर्ष
02. दुष्यंत कश्यप  उम्र 44 वर्ष
03. अमरकांत सिंह  उम्र 55 वर्ष सभी साकिनान मुलमुला थाना मुलमुला जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.)
 उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उनि रितेश परमार , सउनि नजीर हुसैन, प्र.आर रूद्र कुमार कश्यप, आर. सनोहर जगत, देव मरकाम, तुलसी प्रसाद का सराहनिय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here