Home चर्चा में लोककला, विचार-विमर्श और सम्मान का दिखा समारोह में संगम…

लोककला, विचार-विमर्श और सम्मान का दिखा समारोह में संगम…

5
0
रायपुर संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
“रायपुर में प्रदेश की 100 प्रतिभाओं को मिला “छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड 2026”
वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे , सामाजिक कार्यकर्ता हीरादेवी निराला,पत्रकार युगल किशोर तिवारी हुए सम्मानित “
रायपुर।   सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे दैनिक समाचार पत्र दैनिक दबंग स्वर की छठवीं वर्षगांठ राजधानी रायपुर के वृंदावन सभागृह में भव्य एवं गरिमामय समारोह के रूप में मनाई गई। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के संयुक्त आयोजन में लोककला, बौद्धिक विमर्श और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 100 प्रतिभाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। इनमें सारंगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार ,साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लहरे , रायपुर से वरिष्ठ पत्रकार युगल किशोर तिवारी ,सारंगढ़ से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला ,  सरिता गोयल रायपुर  , सारंगढ़ भैरव नाथ जाटवर, प्रांजल निराला, देवेश बनज कार्यक्रम मेंं शामिल हुए उन्हें उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजाराम त्रिपाठी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने की। विशिष्ट अतिथियों में भूजल वैज्ञानिक डॉ. विपिन दुबे, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, युवा संस्था के संस्थापक एम. राजीव एवं वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार धर शामिल रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. राजाराम त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि “सम्मान बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। अच्छे कार्यों के लिए किसी की पीठ थपथपाना भी एक सामाजिक दायित्व है।” उन्होंने दैनिक दबंग स्वर और वक्ता मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को निष्पक्ष रूप से पहचानकर मंच प्रदान करना समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल है।
दैनिक दबंग स्वर के प्रधान संपादक डॉ. पंडित पी.के. तिवारी ने स्वागत भाषण में समाचार पत्र की छह वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि सकारात्मक खबरों, नई सोच और जनसरोकारों के साथ अखबार को पाठकों का निरंतर स्नेह एवं सहयोग मिल रहा है। उन्होंने स्वस्थ, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
समारोह में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और कला की विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। भरथरी गायन, ओडिसी नृत्य, लोकगीत, छत्तीसगढ़ी कविता, लोकनाट्य और संगीतमय योग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष पहचान दी। इसके साथ ही भूजल संरक्षण, रक्तदान, वन संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे तथा प्रकृति और मानवता के संरक्षण का संदेश दिया।
वरिष्ठ साहित्यकार ,पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे  सारंगढ़ अंचल में पिछले 26 – 27 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के साथ साथ साहित्य सृजन में अपना योगदान दे रहे हैं वे विशेष रूप से समाज में कुरीतियों को लेकर अपनी पत्रकारिता और साहित्य में लेखन  करते हैं सारंगढ़ अंचल और ग्रामीण अंचल के प्रहरी के रूप में वे लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं वे कई मंचों से सम्मानित हैं ।लहरे उनकी पत्रकारिता और साहित्य सृजन के लिए छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किए गए । लक्ष्मीनारायण लहरे रायपुर छत्तीसगढ़ महिमा हिंदी मासिक पत्रिका के सह संपादक है पीछे 10 वर्षों से वे हिंदी पत्रकारिता को चुप चाप सृजित कर रहे हैं ।
सारंगढ़ प्राजंल विशेष विद्यालय दिव्यांग जन के बच्चों की पिछले 20 वर्षों से सेवा कार्य कर रही हिरा देवी निराला का रायपुर में उनकी सामाजिक कार्य के लिए समाज सेवा के लिए छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया । निराला पिछले 20 वर्षों से आवासीय दिव्यांगजन विशेष विद्यालय और  सियान सदन चला रहे है और बच्चों का भविष्य गढ़ रहे हैं यह कार्य समाज को नई दिशा प्रदान कर रही है। उनकी उल्लेखनीय कार्य सारंगढ़ जिला ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव की बात है । उनकी योगदान की जितनी भी तारीफ की जाए कम है । आज उनके मार्ग दर्शन में दिव्यांगजन विशेष विद्यालय में पढ़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे है। हिरा देवी निराला नारी सशक्तिकरण के उदाहरण हैं वे कई बड़े मंचों से भी सम्मानित हुए हैं
।
रायपुर में पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार युगल किशोर तिवारी को जाना जाता है ।
जब लाखों में आपका चयन हो, तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है सैकड़ों लोगों के बीच आपके कामों की सराहना हो और सम्मानित किया जाए, तो काम करने का उत्साह और जुनून दोगुना हो जाता है। 25 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर बेहतर काम, खोजी खबरों से लेकर राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों को अलग-अलग बैनर में तत्परता के साथ उठाने वाले, समाज के सजग कलमकार  युगलकिशोर तिवारी को एक बार फिर छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।युगल तिवारी  प्रदेश पत्रकारिता, कला, खेल के क्षेत्र में ऐसा नाम हैं, जिन्हें 1992 से लेकर 2026 तक लगातार अलग-अलग मंचों पर सम्मान मिला है। इस बार यह सम्मान वक्ता मंच और दैनिक दबंग स्वर के बैनर तले दिया गया।यह सम्मान समारोह वक्ता मंच के राजेश पराते , दबंग स्वर के संपादक डॉ. पीके तिवारी , वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।यह सम्मान सिर्फ पत्रकारिता ही नहीं, बल्कि राज्य की अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिया गया है।
इसी क्रम में सारंगढ़ से समाज सेवा के लिए भैरव नाथ जाटवर शिक्षा के क्षेत्र में प्रांजल निराला , देवेश बनज का भी छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रदेशभर से चयनित 100 प्रतिभाओं का सम्मान रहा। रायपुर, बिलासपुर, तखतपुर, दुर्ग, भिलाई, बस्तर, जांजगीर, महासमुंद, राजनांदगांव,सारंगढ़  सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ महतारी के आकर्षक स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। चयन में ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी प्राथमिकता दी गई।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने किया। वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में वक्ता मंच की पूरी टीम एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दैनिक दबंग स्वर की छठवीं वर्षगांठ का यह आयोजन सकारात्मक पत्रकारिता, लोकसंस्कृति और समाजसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here