Home चर्चा में ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी...

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

9
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जिसमें से एक वारंटी हत्या के मामले में 13 वर्षों से था, फरार  अकलतरा पुलिस द्वारा बिलासपुर जिले से किया गिरफ्तार
 पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन बाज चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 27.10.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में दबिश दी गई। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में पिछले 13 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी
राजकुमार गोड उम्र 26 वर्ष, निवासी लुथरा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर सहित दो अन्य मामलों में पिछले 08 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी अमन साहू उम्र 19 वर्ष, निवासी गुड़ी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर एवं जीवन राज उम्र 26 वर्ष, निवासी लुथरा शरीफ, थाना सीपत को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
इसी प्रकार थाना मुलमुला पुलिस द्वारा मारपीट के मामले लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी स्थायी वारंटी भोंदल  (32 वर्ष), निवासी कोसा को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सराहनीय योगदान उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जय साहू (थाना प्रभारी), अकलतरा, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह, थाना अकलतरा से प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक कमलेश्वर मिश्रा तथा आरक्षक महेन्द्र राज, राजेन्द्र कहरा एवं शेषनारायण साहू एवं मुलमुला थाना से आरक्षक राजेश कश्यप तथा ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here